खाजूवाला में वीबीजी-रामजी योजना का शुभारंभ, ग्रामीणों को दी गई योजना की जानकारी

खाजूवाला, केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त पहल के तहत गुरुवार को खाजूवाला क्षेत्र के ग्राम पंचायत माधोडिग्गी में वीबीजी रामजी योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास अधिकारी की मौजूदगी में किया गया।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी गोपाराम ने उपस्थित ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य और लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत लगभग 100 दिनों तक कार्य किए जाएंगे, जिनमें करीब 125 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन लगभग 300 किलो सामग्री का उपयोग विकास कार्यों में किया जाएगा।
ग्राम विकास अधिकारी चंदकान्त ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर विकास कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी तथा पारदर्शिता के साथ कार्यों का संचालन किया जाएगा।
इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक जायदा खातून, प्रशासक प्रतिनिधि शौकत अली, ग्रामीणजन एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना रहा।