खाजूवाला में 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

ChatGPT Image 24 2026 09_36_05 p-200kb

खाजूवाला, जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर खाजूवाला मंडी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस की तैयारियों को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं एवं जुलूस की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
एडवोकेट रफीक साह ने बताया कि 26 अगस्त को सुबह 10:30 बजे ईदगाह के पास से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना होगा। जुलूस पुलिस थाने के पास बीकानेर रोड स्थित दरगाह से होते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकलेगा। जुलूस राजवीर सर्किल चौराहा, सोसायटी रोड, सदर बाजार, भगत सिंह चौक, मस्जिद एवं सीओ कार्यालय सहित विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर वापस ईदगाह पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन होगा।
बैठक में जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से निकालने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। आयोजन को लेकर अलग-अलग समितियां गठित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं, ताकि जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।
बैठक में हनीफ नागौरी, इकरार, जफर अली, नीटू पठान, हाफिज शौकत अली असरफी सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजनकर्ताओं ने समाज के लोगों से जुलूस में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से शामिल होने की अपील की।