सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

खाजूवाला, सावन मास के चौथे सोमवार के अवसर पर खाजूवाला के हनुमान मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बिल्व पत्र, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की तथा सुख-समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
सावन सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मंदिर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सावन मास के चौथे सोमवार का व्रत एवं पूजन संपन्न किया।