खाजूवाला उपशाखा में शिक्षक संघ के संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त

खाजूवाला, राजस्थान शिक्षक संघ एसटीएफआई, जिला शाखा बीकानेर द्वारा संगठन विस्तार एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से खाजूवाला उपशाखा के संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति की गई है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार राकेश गोदारा को खाजूवाला उपशाखा का संयोजक तथा नितेश खेदड़ को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। जिला शाखा ने दोनों पदाधिकारियों से संगठन के संविधान, सिद्धांतों एवं निर्णयों का पालन करते हुए शिक्षक हितों में कार्य करने, सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने, संगठन विस्तार तथा जिला समिति द्वारा समय-समय पर सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया है।
जिला कार्यकारिणी ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारी पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह नियुक्ति पत्र जिलााध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी एवं जिला मंत्री अरुण गोदारा के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है।