खाजूवाला: खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ पीने से युवक की मौत

post 1809 (1)

खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक युवक की जहरीला पदार्थ पीने से मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में 4 केजेडी निवासी संदीप सिंह पुत्र दलबीर सिंह (30) ने खाजूवाला थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

परिजनों के अनुसार, मृतक गुरजीत सिंह पुत्र कौरसिंह (32) निवासी 22 बीडी ने 21 अप्रैल को गलती से खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत खाजूवाला उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed