बीकानेर: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नोखा। पांचू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वरूपसर गांव के तिराहे से मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी राजीव रॉयल के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध हालात में घूम रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में उनकी पहचान कक्कू गांव निवासी धन्ने सिंह राजपूत और ओसियां निवासी सुरेश बिश्नोई के रूप में हुई। तलाशी लेने पर दोनों के पास से आधा किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।