खाजूवाला: सुमित्रा बिश्नोई का आरएएस 2024 में रैंक 64 से चयन होने पर ननिहाल में सम्मानित किया गया

post 1808 (1)

खाजूवाला, सुमित्रा बिश्नोई का आरएएस 2024 में 64वीं रैंक के साथ चयन होने पर उनके ननिहाल ग्राम 2 एमटीएम में खुशी का माहौल देखने को मिला। गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

खाजूवाला तहसीलदार राजकुमारी बिश्नोई व नायब तहसीलदार योगेन्द्र सिंह ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सुमित्रा बिश्नोई ने अध्यातम को पढाई में बहुत सहायक बताया व सफलता का श्रेय माता -पिता व गुरूजनों को दिया। विद्यार्थियों को इन्टरनेट का सावधानीपूर्वक सदुपयोग का संदेश दिया व भौतिक पुस्तकों को सर्वोतम सामग्री बताया। नाना जगमाल मांझू, मामा प्रकाश, सुरेश व्याख्याता, रमेश गिरदावर, श्रवण मांझू, किशनाराम भंवाल, जगमाल राम भादू, बीरबल राम भादू, बीरबल राम जाणी, मनीष, राजाराम भादू, रामचंद्र भांभू, भागीरथ खीचड़, बिशनाराम बरड़, रामनिवास भादू, बुधराम जंवर, रुपाराम पचार, प्रेम खोथ व अन्य सभी गांव वासियों ने स्वागत कर बधाई दी।

You may have missed