खाजूवाला: शहरी सेवा शिविर में विभिन्न विभागों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

post 52 (1)

खाजूवाला, राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत बुधवार को नगर पालिका सभागार आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान साफ-सफाई, पेचवर्क, सार्वजनिक पार्कों की सफाई सहित विभिन्न राजस्व एवं नगरपालिका संबंधी प्रकरणों पर कार्रवाई की गई।

अधिशासी अधिकारी सोहनलाल नायक ने बताया कि शिविर में स्टेट ग्रांट, कच्ची बस्ती (69 ए), कृषि भूमि, भू-उपयोग परिवर्तन, खाचा भूमि, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर पंजीयन, उप-विभाजन, एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण-पत्र तथा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन जैसे मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया जा रहा है।

शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के आवेदन भी स्वीकार किए गए। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास, पीएचईडी, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी मौके पर व्यवस्था की गई। विद्युत विभाग द्वारा मीटर लगाने, ढीले तारों को ठीक कराने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदलवाने जैसे कार्यों के आवेदन भी लिए गए। शिविर में 1 पट्टा, 2 जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

नगर पालिका प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान करवाएं तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

You may have missed