खाजूवाला: खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया उपकेंद्रों का निरीक्षण, एचपीवी टीकाकरण व मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर दिया जोर

post 51 (1)

खाजूवाला, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने मंगलवार को उपकेंद्र सियासर चौगान, 17 केएचएम, आनंदगढ़, गुलामअलीवाला एवं 2 केएलडी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अश्वनी कुमार ने सभी स्वास्थ्य कार्मिकों को एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी पात्र लाभार्थी को वंचित नहीं रखा जाए।
उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से एंटी-लार्वा गतिविधियां संचालित करने, हैचरी को साफ-सुथरा एवं क्रियाशील बनाए रखने तथा उसमें पर्याप्त संख्या में गैम्बूसिया (Gambusia) मछलियां उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए।

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एनसीडी (NCD) एवं आरसीएच (RCH) कार्यक्रमों के सभी निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी कार्मिकों को अपने मुख्यालय पर निवास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।