खाजूवाला: घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट व सोने की चैन छीनने का आरोप; चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

post 234 (1)

खाजूवाला। खाजूवाला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना चक 11 बीडी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रामलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 23 अप्रैल की शाम से 24 अप्रैल की सुबह के बीच आरोपियों ने उसके घर में घुसकर हमला किया। आरोप है कि चक 14 बीडी निवासी रामेश्वरलाल, सावित्री देवी, रामकुमार और विजय कुमार सहित अन्य लोग एकराय होकर घर में घुसे और गाली-गलौच करते हुए मारपीट की।

रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान पीड़ित की पत्नी कृष्णा देवी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही उसके गले से सोने की चैन तोड़कर ले जाने का आरोप भी लगाया गया है।

मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई श्रवण कुमार को सौंपी गई है।

You may have missed