बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर। शहर के पुगल रोड ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, किशन ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके जीजा श्रवण की 12 मई को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।