अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खाजूवाला नगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित, नगर अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न

post 659 (1)

खाजूवाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की खाजूवाला नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को नगर अभ्यास वर्ग के दौरान की गई। कार्यक्रम में संगठन के इतिहास, विचारधारा और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

नगर अभ्यास वर्ग मे बीकानेर जिले के जिला संयोजक पुनीत शर्मा का प्रवास रहा। उन्होंने एबीवीपी के इतिहास, विकास यात्रा एवं संगठन की सैद्धांतिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी परिषद की भूमिका से अवगत कराया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की।

इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए लक्ष्य भोभरिया को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। राहुल पंचारिया और उदय चौधरी को नगर सहमंत्री नियुक्त किया गया। अनमोल सिंह को एसएफएस संयोजक तथा विशाल को एसएफएस सहसंयोजक बनाया गया। वहीं कमल मालू को एसएफडी संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

राष्ट्रीय कला मंच का संयोजक रेवंत सिंह और सहसंयोजक छैलूसिंह को नियुक्त किया गया। खेलो भारत संयोजक का दायित्व लखविंदर सिंह को सौंपा गया। विद्यालय विद्यार्थी कार्य संयोजक अरमनदीप को बनाया गया। छात्रावास संयोजक कार्तिक गौरव को नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व नगर मंत्री सुरेश लिम्बा , विकास राईका आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed