खाजूवाला: यूरिया विरतण में अनियमितता पाए जाने पर विक्रेता का लाईसेंस निलंबित

post 18

खाजूवाला: यूरिया विरतण में अनियमितता पाए जाने पर विक्रेता का लाईसेंस निलंबित

खाजूवाला: खाजूवाला में यूरिया वितरण में अनियमितता के चलते कृषि विभाग ने सख्त कार्यवाही करते हुए एक और उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया है।
कृषि अधिकारी सुभाषचन्द्र ने बताया कि 5 जनवरी को खाजूवाला स्थित उर्वरक फर्म मै. करण ट्रेडर्स का निरीक्षण फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर (सहायक निदेशक कृषि) डॉ. रुबीना परवीन एवं फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर (कृषि अधिकारी) सोमेश कुमार तंवर द्वारा किया गया। जिसमें पाया गया कि फर्म द्वारा यूरिया वितरण में गंभीर कमियों एवं अनियमितता मिली। जिस पर कार्यवाही करते हुए उर्वरक पंजीकरण निरस्त करने की अनुशंषा की गई। संयुक्त निदेशक कृषि मदन लाल द्वारा दुकान का लाइसेंस 14 दिन के लिए निलंबित किया है। यदि फर्म संचालक द्वारा कमियों की पूर्ति व संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है, तो लाइसेंस पूर्णत: निरस्त कर दिया जाएगा। मदन लाल ने बताया कि कृषको को यूरिया वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी, पिछले 7 दिन में लगातार 2 फर्मों पर यह गाज गिरी है, सहायक कृषि अधिकारी सुभाष ने बताया कि क्षेत्र में यूरिया के वितरण के लिए प्रत्येक दुकान पर कृषि पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगायी हुई है।

You may have missed