खाजूवाला: पुलिस रेंज बीकानेर आईजी ने किया बॉर्डर क्षेत्र के थाने का निरीक्षण, आवश्यक दिशा निर्देश दिए

प्रॉपर्टी विवाद में चचेरे भाई ने पति-पत्नी पर चढ़ाई SUV और 15-20 फीट तक घसीट_20260426_232120_0000

खाजूवाला, महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर ओमप्रकाश मेघवाल रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने वृताधिकारी कार्यालय व पुलिस थाना खाजूवाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

खाजूवाला वृताधिकारी अमरजीत चावला ने बताया कि आईजी ओमप्रकाश मेघवाल ने बीएसएफ अधिकारियों, सीमावर्ती क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से जन संवाद कर क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। जिसमें बॉर्डर के लोगों से अपील कर अवांछित गतिविधियों की जानकारी पर निगरानी रखने का आव्हान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार कि अवांछित गतिविधि होने पर पुलिस व बीएसएफ को सूचित करें।

ग्रामीणों ने सीमा पार से आ रही हेरोइन व हथियार तस्करी के साथ मेडिकेटेड नशे के बारे में अवगत करवाया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की बॉर्डर की पुलिस स्टाफ के अभाव में बंद पड़ी 32 हैड चौकी व सिसाड़ा की स्ट्राइकिंग फोर्स चौकी खोलने की मांग की। जिस पर ग्रामीणों को चौकी खोलने का आश्वासन दिया।

व्यापारियों ने बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। ड्रोन डोपिंग के जरिए बॉर्डर पार से आ रहे हथियार, मादक पदार्थों को लेकर ग्रामीणों ने अवगत करवाया। आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि ‘बॉर्डर सुरक्षित तो देश सुरक्षित’, ड्रोन डोपिंग रोकने को लेकर बीएसएफ पुलिस दोनों सक्रिय होकर कार्य करेगी।

बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था बहाली को रोजाना पैदल गश्त के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सर्किल कार्यालय में सभी थानाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान रामेश्वरलाल गोदारा, ईंट भट्ठा संघ अध्यक्ष नारायण गहलोत, करणा राम पूनियां, मोहन लाल सिहाग, खलील पड़िहार, कृष्ण मेघवाल आदि ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

You may have missed