बालिका सशक्तिकरण हेतु रा.उ.मा.वि उदासर स्कूल की 50 बालिकाओं को निशुल्क साइ‌किल वितरण

1000233928

खाजूवाला, रा.उ.मा.वि. उदासर राज्य सरकार की फ्लैगशिप स्कीम के तहत बालिका सशक्तिकरण हेतु राउमावि उदासर स्कूल की 50 बालिकाओं को निशुल्क साइ‌किलों का वितरण मुख्य अतिथि खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल एवं भामाशाह हेम सिंह, कुलदीप सिंह परिहार, मनोज सेठिया, जगदीश सुथार, नवरत्न सेठिया, उषारानी, बजरंग लाल याद प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।

विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने साइकिल के शारीरिक एवं मानसिक फायदे बताते हुए बालिका सशक्तिकरण हेतु इसे महत्वपूर्ण बताया। विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला में यथासंभव शैक्षणिक उन्नयन हेतु अनेक विद्यालय क्रमोन्नत करवाए गए। विद्यालय के रिक्त पद भरने का आश्वासन दिया। विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने बताया कि एमबीबीएस के अध्ययन के दौरान भी वो खुद साइकिल चलाते थे।

इस अवसर पर नवरत्न सेठिया निवासी उदासर ने बालिका विद्यालय उदासर में नव निर्माण व मरम्मत हेतु हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। सत्र 2025-26 के भामाशाह जगदीश सुधार, नवरत्न सेठिया, पवन आदि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। करीब 3.5 करोड़ की लागत से संपूर्ण विद्यालय भवन का निर्माण शुरू करने वाले भामाशाद कुलदीप सिंह परिहार का सम्मान विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने किया। शाला स्टाफ अंजूबाला व्याख्याता, गोपाल राय, हरिराज पूनमचंद एवं प्रधानाचार्य बजरंग लाल भादू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

You may have missed