खाजूवाला: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 475 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार

खाजूवाला। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” अभियान के तहत खाजूवाला थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 475 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है।
यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा तथा वृताधिकारी अमरजीत चावला के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 मई को कार्रवाई करते हुए आरोपी राजपाल उर्फ राजू पुत्र स्व. वीरसिंह ओड निवासी तावणियां कॉलोनी, खाजूवाला को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से 3 बीजीएम (गुलुवाली) चक 2 जीडब्ल्यूएम का रहने वाला है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुगल थानाधिकारी समरवीर सिंह को सौंपी गई है।
थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। कार्रवाई टीम में सुरेश कुमार, बेगाराम, रामनारायण, प्रेम कुमार, नीतू और चालक मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।