खाजूवाला: विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज; जानें क्या है आरोप

post 432 (1)

खाजूवाला। खाजूवाला क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता गगनदीप कौर पत्नी कुलविंद्र सिंह निवासी चक 22 केवाईडी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदी है और नशे की आपूर्ति को लेकर आए दिन विवाद करता था। विरोध करने पर वह उसके साथ झगड़ा व मारपीट करता था।

पीड़िता के अनुसार जब उसने पति की नशे की आदत का विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा कि यदि उसने विरोध करना बंद नहीं किया तो वह बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर लेगा। महिला ने आरोप लगाया कि 14 अक्टूबर 2025 की रात आरोपियों ने घर में घुसकर उसके स्त्रीधन और जेवरात चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में सोने की बालियां, चांदी की पाजेब और करीब 55 हजार रुपये नकद शामिल बताए गए हैं।

मामले में कुलविंद्र सिंह, शीतो कौर, संदीप सिंह और भूपेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed