खाजूवाला: एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

post 23 (1)

बीकानेर। खाजूवाला थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के आईजी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी आकांक्षा कुमारी के सुपरविजन में की गई।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने चक 7 पीएचएम निवासी अमरजीत सिंह (21) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 138 पव्वे देशी मदिरा, 47 पव्वे अंग्रेजी शराब, 21 बोतल अंग्रेजी शराब, 15 बोतल बीयर और 27 केन बीयर बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत प्रकरण संख्या 156/2026 दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
इस कार्यवाही में सउनि सुभाष चन्द्र, सउनि श्रवणराम, कानि. विक्रमपाल (740) और कानि. श्यामसुन्दर (1553) की टीम शामिल रही।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 1 बीआरडब्ल्यूएम (बैरियावाली) निवासी श्रीराम (31) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 19 पव्वे देशी मदिरा, 19 पव्वे अंग्रेजी शराब, 9 बोतल बीयर और 18 केन बीयर बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत प्रकरण संख्या 157/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्यवाही में उनि कोहर सिंह, सउनि ओमप्रकाश और कानि. दीपक (1015) की टीम शामिल रही।

You may have missed