खाजूवाला: जीवनदायिनी ब्लड सेवा समिति ने जरूरतमंद कन्या के विवाह उपलक्ष्य में भरा मायरा

प्रॉपर्टी विवाद में चचेरे भाई ने पति-पत्नी पर चढ़ाई SUV और 15-20 फीट तक घसीट_20260426_223915_0000

खाजूवाला, विगत कई वर्षों से लगातार समाजसेवा में अग्रणी रहने वाली जीवनदायिनी ब्लड सेवा समिति ने गुरुवार को खाजूवाला क्षेत्र के चक 12 केवाईडी में एक जरूरतमंद कन्या के विवाह उपलक्ष्य में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए समिति की तरफ से 8वां भात भरा।

समिति के संस्थापक विनोद डारा ने बताया कि कन्या को समिति की तरफ से घरेलू जरूरत के उपकरण और आवश्यक सामान जैसे फ्रिज,कूलर,अलमारी,कुर्सियां,बर्तन सेट और अन्य जरूरत का सामान भी भात स्वरूप भेंट किये गए।

समिति के संचालक डॉ.पूनाराम रोझ ने बताया आगामी 4 मई को एक और जरूरतमंद कन्या के विवाह में समिति द्वारा 9वां भात भरा जायेगा। इस सामाजिक सरोकार के दौरान समिति की तरफ से पीयूष सोमानी, विनोद ढाका, महावीर बिश्नोई, राकेश पूनियां, विक्रम शर्मा, सतपाल गोयल, लिखमाराम स्वामी, महावीर टाक, पुखराज सैन, सुखराम मास्टर, प्रदीप डारा, कुलदीप सिंह, राशिद खान तथा युवा गौ सेवा टीम 8 केवाईडी के सदस्य मौजूद रहे।

कन्या के विवाह में इस प्रकार का सहयोग क्षेत्र में चर्चा और हर्ष का विषय बना हुआ है और लोग इसे पुनीत कार्य बता रहे हैं। जीवनदायिनी ब्लड सेवा समिति पिछले 5-7 सालों से लगातार रक्तदान के क्षेत्र में सिरमौर संस्था है जो जरूरतमंद लोगों को 24/7 रक्त संबंधी सहायता को तत्पर रहती है तथा अन्य सामाजिक सरोकारों के माध्यम से लगातार क्षेत्र में नई मिसाल पेश करती रही है।

You may have missed