खाजूवाला: व्यापारिक लेन-देन के नाम पर व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी; पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

post 579 (1)

खाजूवाला। खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 13 निवासी पुरुषोत्तम मोदी पुत्र सुरेश कुमार मोदी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर उसे विश्वास में लिया और व्यापारिक लेन-देन के नाम पर धोखाधड़ी की।

रिपोर्ट में शोयब, आसिफ, मजीद, वाहिद, इरशाद खान और मोहम्मद दाऊद को नामजद किया गया है। आरोप है कि 6 जनवरी से 12 जनवरी के बीच आरोपियों ने उससे माल लिया और कुल 3 लाख 76 हजार 288 रुपये मूल्य का सामान हड़प लिया।

परिवादी के अनुसार आरोपियों ने भुगतान का आश्वासन देकर माल प्राप्त किया, लेकिन बाद में राशि का भुगतान नहीं किया। जब राशि और सामान की मांग की गई तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।

परिवादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई मोनू सिंह को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।