खाजूवाला : 16 वर्षीय किशोरी की डिग्गी में डूबने से हुई मौत

post 1895 (1)

खाजूवाला, खाजूवाला क्षेत्र से एक दु:खद घटना सामने आई है, जहां डिग्गी में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना 22 KYD गांव की बताई जा रही है, जहां किशोरी घर में बनी डिग्गी से पानी निकाल रही थी। इस दौरान पानी निकलते समय उसका पैर फिसला गया और वह डिग्गी में गिर गई। गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी और डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद टैंकर की मदद से डिग्गी का पानी खाली करवाया गया, जिसके बाद किशोरी का शव बाहर निकाला गया। उसे तुरंत उप जिला अस्पताल खाजूवाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

You may have missed