Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, 10 दिन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; जानें आज की नई कीमतें

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को फिर तेजी दर्ज की गई। घरेलू हाजिर बाजार में सोने के भाव बढ़ने से निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह करीब 9:45 बजे दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 640 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
22 कैरेट सोने की कीमत 450 रुपये बढ़कर 1,46,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 18 कैरेट सोना 370 रुपये की तेजी के साथ 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। जयपुर में भी सोने की कीमतें दिल्ली के बराबर बनी हुई हैं।
24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट
| गोल्ड (कैरेट) | आज का भाव(रुपये प्रति 10 ग्राम) | कल का भाव(रुपये प्रति 10 ग्राम) | बदलाव |
| 24 कैरेट | 1,60,230 | 1,59,590 | +640 |
| 22 कैरेट | 1,46,750 | 1,46,300 | +450 |
| 18 कैरेट | 1,20,100 | 1,19,730 | +370 |
10 दिन में ₹6,640 महंगा हुआ सोना
11 मई 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर 1,60,230 रुपये तक पहुंच गई है। यानी महज 10 दिनों में सोने के दाम में 6,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कीमतों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला और 14 मई को सोना 1,62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर तक पहुंच गया था।
चांदी की कीमतों में भी तेजी (Silver Price Today)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5,000 रुपये की बढ़त के साथ 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।।
10 दिन में ₹10,000 महंगी हुई चांदी
11 मई को चांदी का भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब बढ़कर 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। यानी 10 दिनों में चांदी की कीमत में 10,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव भी रहा और 13 मई को चांदी 3,10,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
वैश्विक बाजार में नरमी
जहां घरेलू बाजार में तेजी देखी जा रही है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,534 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा, वहीं, गोल्ड स्पॉट 18 फीसदी या 7.99 डॉलर की गिरावट के साथ 4,536.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.36 फीसदी या 0.27 डॉलर की गिरावट के साथ 75.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.38 फीसदी या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 75.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
MCX पर वायदा बाजार में गिरावट
एमसीएक्स पर सुबह के कारोबार में सोने का वायदा भाव करीब 281 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,725 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी का वायदा भाव लगभग 1,306 रुपये टूटकर 2,72,959 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा।