बीकानेर: इस जगह साइबर अपराध का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

3

बीकानेर: इस जगह साइबर अपराध का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ अमरजीत चावला के निर्देशन में खाजुवाला पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 24 मई को परिवादी मुकेश नें रिपोर्ट देते हुए बताया था कि आरोपी सुनील कुमार ने व उसकी गैंग के लोागें द्वारा भोले भाले ग्रामीण लोगों को खाते किराये पर लेकर उसमें साइबर अपराध के पैसे ट्रांसफर किए जाते है। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया हे। पुलिस के अनुसार आरोपी सैकड़ों लोगों से उनके बैंक डायरी, चैक बुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल उनमें करोड़ों रूपए का लेनदेन करता था और इस कार्य में पिछले तीन साल से जुड़ा हुआ था। जिसमें कई अन्य लोगों के मिलीभगत की भी संभावना है। परिवादी से आरोपी ने तीन खाते धोखाधड़ी पूर्वक लालच देकर किराये पर लिए थे। जिनमें लगभग दो लाख रूपए साइबर ठगी हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पुछताछ में जुटी है।

You may have missed