बीकानेर: मंदिर जा रहे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

बीकानेर

बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के गोगड़ीयावाला गांव में रविवार सुबह माता जी के दर्शन के लिए घर से निकले एक युवक की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक के रिश्तेदार लूणसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि रावलसिंह रविवार सुबह करीब 9 बजे माता जी के मंदिर के लिए घर से निकले थे। मंदिर के समीप पहुंचते ही उन्हें अचानक चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जंहा चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बज्जू थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।