किताबी ज्ञान के साथ-साथ अपने आस-पास व देश-विदेश की सामयिक घटनाओं का भी ज्ञान रखना चाहिए-राजवीर सिंह चलकोई

1000233925

खाजूवाला, सीमा जन कल्याण समिति के तत्वाधान में व चलकोई फाउंडेशन के सौजन्य से बिश्नोई धर्मशाला खाजूवाला में रविवार को सीमांत प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

सीमा जन कल्याण समिति के जिला सह मंत्री बृजलाल चाहर ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में खाजूवाला के सीमावर्ती 15 राजकीय विद्यालयों के कक्षा 10 व 12 के 90 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिनमें ब्लॉक स्तर पर कक्षा 10 व 12 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को क्रमशः 21000, 11000 व 5100 रुपए नगद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। 90% से ऊपर प्राप्त अंक विद्यार्थियों का 1100 रुपये नगद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएफ कमांडेट नवीन शर्मा ने बताया कि सीमा सुरक्षा में एक जागरूक व शिक्षित समाज की अहम भूमिका होती है। प्रथम पंक्ति में सीमा सुरक्षा के लिए सेना तैनात है पर द्वितीय रक्षा पंक्ति सीमा पर बसने वाला समाज है।

सीमांत प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रेरक वक्ता इतिहासविद् राजवीर सिंह चलकोई ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अपने आस-पास व देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं का भी ज्ञान रखना चाहिए। नशावर्ती से दूर रहकर व सोशल मीडिया के सदुपयोग पर अपने विचार रखें। सीमाजन कल्याण समिति के जिला संगठन मंत्री प्रभु राम ने बताया कि इस समारोह में 15 प्राचार्य व 46 भामाशाहों का भी प्रशस्ति पत्र व शोल उढ़ाकर कर सम्मान किया गया।

मुख्य वक्ता सीमा जन कल्याण समिति के प्रदेश संगठन मंत्री स्वरूप दान ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा में सीमावर्ती गांवो की भूमिका व सीमावर्ती क्षेत्र का आधारभूत विकास एवं शैक्षिक उत्थान पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महेंद्र कुमार शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने व नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चलकोई फाउंडेशन के संस्थापक प्रताप सिंह राठौड़, श्याम सिंह, किशन दान चारण जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर का भी उद्बोधन रहा। हरदेव चंदी सीबीईओ, सतीश कुमार डिप्टी कमांडेंट, बनवारी लाल भादू तहसील अध्यक्ष सीमा जन कल्याण समिति खाजूवाला, मोबिना माई, पतराम बाना, केवल कृष्ण चुघ, धनराज डूडी, आशाराम भांभू, विनोद कुमार डारा, सुरेंद्र गुलगुलिया, राम सिंह, महावीर बिश्नोई, पप्पू लाल, पुरुषोत्तम सारस्वत, ओम प्रकाश शर्मा, तीर्थराज कडेला, प्रदीप भांभू, जयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन सीमा जन कल्याण समिति के तहसील मंत्री राजेंद्र आचार्य ने किया।

You may have missed