खाजूवाला: मेरा युवा भारत केंद्र बीकानेर के युवा मंडल विकास कार्यक्रम का समापन

post 31 (1)

खाजूवाला। मेरा युवा भारत केंद्र बीकानेर की ओर से संचालित युवा मंडल विकास कार्यक्रम का समापन समारोह आज भविष्य कंप्यूटर सेंटर, खाजूवाला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न युवा मंडलों से जुड़े युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान राजूराम भाटी ने बताया कि जिला युवा अधिकारी कपिल सैन के निर्देशन में यह युवा मंडल विकास कार्यक्रम खाजूवाला ब्लॉक में छह सदस्यीय टीम द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना है।

नरेश पड़िहार ने जानकारी दी कि क्षेत्र में अब तक 50 नए युवा मंडलों का गठन किया जा चुका है, जिनका मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है।

मुख्य वक्ता कुलदीप कुमार ने उपस्थित युवाओं को सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म की जानकारी दी और मेगा इवेंट्स तथा राष्ट्रीय मंच को लेकर विस्तार से चर्चा की। वहीं केरियर पाइंट से जीतराम लूणा ने अनुभवात्मक शिक्षा, पोर्टल पर उपलब्ध स्मार्ट सीवी बिल्डर, मेंटरशिप और नेटवर्किंग जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए लाभकारी बताया।