बड़ी खबर: एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, 7 लोगों की मौत

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोलवा थाना क्षेत्र में एक निजी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के अनुसार हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 5 लोगों की मौत आग की चपेट में आने से हुई, जबकि 2 अन्य ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।
हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।