Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में आई तेजी; जानें आज की नई कीमतें

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में मामूली नरमी देखने को मिली। गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार सुबह करीब 9:50 बजे 24 कैरेट सोना 110 रुपये सस्ता होकर 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 100 रुपये घटकर 1,43,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 90 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका रेट 1,17,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
क्यों आई गिरावट?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। यूएस और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों को भी झटका लगा है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। महंगाई बढ़ने की आशंका के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कमजोर हुई है। इसी वजह से सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।
बड़े शहरों में गोल्ड के रेट:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत:-
घरेलू बाजार में गिरावट के विपरीत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 24.50 डॉलर यानी 0.55 प्रतिशत बढ़कर 4,491.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं स्पॉट गोल्ड 37.49 डॉलर या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,472.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी में भी तेजी:-
वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी 0.04 डॉलर यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर 1.01 डॉलर या 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
एमसीएक्स पर सोना-चांदी चढ़े:-
एमसीएक्स पर सुबह करीब 9:58 बजे सोने का घरेलू वायदा भाव 721 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 1,59,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का वायदा भाव 891 रुपये या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,63,849 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया।