खाजूवाला: 35 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मर्ग दर्ज

खाजूवाला: 35 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मर्ग दर्ज
बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता लीछाराम पुत्र दानाराम, निवासी 22 केजेडी ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 35 वर्षीय पुत्री अनीता ने 15 अप्रैल की रात करीब 9 बजे अपने ससुराल 1 एसएसएम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक परेशानी से जूझ रही थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच जारी है।