बीकानेर: चारा काटते समय लापरवाही पड़ी भारी, युवक का कटा हाथ, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर: चारा काटते समय लापरवाही पड़ी भारी, युवक का कटा हाथ, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
नोखा। पांचू क्षेत्र में पशुओं का चारा काटते समय एक व्यक्ति का हाथ मशीन में कट जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रेमाराम मेघवाल निवासी बासी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 26 मार्च को वह मूलाराम मेघवाल के साथ चारा काटने की मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान आरोप है कि मूलाराम ने लापरवाही से मशीन चला दी, जिससे उसका हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।