बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

13

बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

बीकानेर। रेगिस्तान के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बीती रात बीकानेर में गर्मी का असर बना रहा और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही बनी रही। जिससे धूप की तल्खी में मामूली कमी महसूस की गई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिससे जिले में मौसम का यू-टर्न देखने को मिल सकता है। इस नए विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

हालांकि यह विक्षोभ बहुत शक्तिशाली नहीं है लेकिन इसके असर से आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। इस मौसमी बदलाव के कारण दिन के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे झुलसाने वाली गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। राहत का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है। विक्षोभ का असर खत्म होते ही 18 अप्रैल से मौसम फिर से साफ हो जाएगा और सूर्य की तपिश बढ़ेगी। शनिवार से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा। आगामी दिनों में दिन का अधिकतम पारा 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। ऐसे में दोपहर के समय लू और उमस का मिला-जुला असर आमजन को परेशान कर सकता है।

You may have missed