Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, जानिए 11-12-13-14-15 मई को राजस्थान में कहां होगी बारिश-कहां चलेगी लू

post 152 (1)

Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज गर्म हवाएं तो कहीं अभी भी हल्की बारिश और तूफानी हवा चल रही है। India Meteorological Department की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 और 12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर-भरतपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम का रुख एक बार फिर बदलने के संकेत हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

तापमान में बढ़ोतरी के आसार:-

आगामी दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अगले 5 से 6 दिनों तक हीटवेव और ऊष्णरात्रि (गर्म रातें) रहने की प्रबल संभावना जताई गई है। जोधपुर संभाग और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी:-

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अगले दो से तीन दिन तक तेज हीटवेव को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी राजस्थान में तेज आंधी, आंशिक बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।