बीकानेर में ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, घायल को पहुंचाया हॉस्पिटल

बीकानेर में ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, घायल को पहुंचाया हॉस्पिटल
बीकानेर में पलाना बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर 1 बजे को ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को निजी वाहन से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बीकानेर-नोखा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पलाना बस स्टैंड क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई स्थायी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण आमजन, स्कूली बच्चों और राहगीरों की जान हमेशा खतरे में रहती है।