बीकानेर में दर्दनाक हादसा, अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक हदा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद आक्रोशित परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।