Accident News: अनियंत्रित बस 25 फीट गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत, 12 से अधिक यात्री घायल

post 1587 (1)

Accident News: राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नोसर घाटी के खतरनाक मोड़ पर एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 28 से 30 यात्री सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की वजह आई सामने:-

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस नोसर घाटी से गुजर रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ा और बस रेलिंग तोड़ते हुए सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी। आसपास मौजूद लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

राहत-बचाव कार्य जारी:-

घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को बस से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस यातायात व्यवस्था को भी सामान्य करने में जुटी हुई है। वहीं, मृत महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल 4-5 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।