बीकानेर: पट्टियां तोड़ी और नजदीक आने पर दी मारने की धमकी

बीकानेर: पट्टियां तोड़ी और नजदीक आने पर दी मारने की धमकी
बीकानेर। जमीन पर उपद्रव मचाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही अणखीसर में 10 मई की शाम की है। इस सम्बंध में राजाराम मेघवाल ने हरिराम, प्रेम, टीकूराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसके ख्ेात में घुसे। जहां पर रोपी हुई उसकी 70 पट्टियों को तोड़ दिया और धमकियां दी कि नजदीक आए तो मार देंगे। जिसके बाद आरोपी तार की तीन गेडिय़ा ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।