हाथ पर दोस्त की फोटो चिपकाकर नाबालिग ने किया सुसाइड, लेटर में लिखा- आप बात नहीं कर रहे भैया

हाथ पर दोस्त की फोटो चिपकाकर नाबालिग ने किया सुसाइड, लेटर में लिखा- आप बात नहीं कर रहे भैया
10वीं के छात्र ने सुसाइड नोट में ये बातें लिखी है। जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में नाबालिग ने 12वीं में पढ़ने वाले अपने दोस्त की फोटो हाथ पर चिपकाकर रविवार शाम आत्महत्या कर ली। घटना बालेसर थाना क्षेत्र की है। थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया- मृतक की उम्र 17 साल थी, सरकारी स्कूल में 10वीं में पढ़ता था। परिजनों ने बताया- रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे लड़का घर से निकला था। शाम साढ़े 6 बजे गांव के कुछ बच्चों ने घर से 300 मीटर दूर स्कूल परिसर में उसको पेड़ पर फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने फोन करके पुलिस को बताया। रात में बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए शव फंदे से नहीं उतारने दिया।