डिजिटल अरेस्ट कर 74 लाख की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

5

डिजिटल अरेस्ट कर 74 लाख की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
चूरू। चूरू साइबर थाना पुलिस ने एक साल पहले मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर राजगढ़ के एक व्यक्ति के साथ हुई 74 लाख रुपए की ठगी के मामले में शामिल एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। एएसपी सुनील कुमार ने बताया कि त्वरित अनुसंधान सेल चूरू के एएसपी दिनेश कुमार के सुपरविजन व साइबर थाने के डीएसपी विजय कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर फ्रॉड के लिए काम में लिए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया। जांच के बाद मामले में शामिल आरोपी करड रवि कुमार पटेल (28) निवासी अहमदाबाद को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा ठगी की राशि में से पांच लाख रुपए अपने खाते में डलवाकर निकाले गए हैं।

: मामले के अनुसार न्यांगल बड़ी (राजगढ़) के संतलाल निवासी ने 15 मई 2025 को रिपोर्ट दी थी कि किसी व्यक्ति ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर वॉट्सएप पर वीडियो कॉल किया। आरोपी ने उसे डराया कि उसके खाते में मनी लॉन्ड्रिंग के रुपए आए हैं और पकड़े गए एक अपराधी ने उसका नाम लिया है। मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 74 लाख रुपए ठग लिए गए।