खाजूवाला पहुंची सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा, समाज को एकजुटता एवं संस्कारों का दिया संदेश

खाजूवाला, भारतीय सिंधु सभा राजस्थान द्वारा आयोजित सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा का बुधवार को खाजूवाला आगमन हुआ। यात्रा के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन गुरुकुल इंग्लिश स्कूल, सेक्टर नं. 3, खाजूवाला में किया गया। इस अवसर पर भानुशाली काच्छी सिंधी समाज के अध्यक्ष छगनलाल बसांरी एवं समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय सिंधु सभा की खाजूवाला इकाई का गठन करते हुए अशोक फुलिया को अध्यक्ष एवं रवि गजरा को मंत्री नियुक्त किया गया। उपस्थित समाज जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर मोरवानी, सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा के सह प्रभारी डॉ. प्रदीप गैहानी, संभाग प्रभारी मानसिंह मामनानी, सह संभाग प्रभारी घनश्यामदास हरवानी तथा सुरेश केसवानी (बीकानेर) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा का मुख्य उद्देश्य सिंधी समाज को सनातन संस्कृति से जोड़ना, समाज में एकता को सुदृढ़ करना तथा नई पीढ़ी में सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने बच्चों को बाल संस्कार शिविरों से जोड़ने, सिंधी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण तथा समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। इस दौरान छगनलाल बसांरी, टेकचंद नाखवा, प्रेम फुलिया, निर्मल गजरा, नवीन गजरा, चेतनदास सिंधी ‘बबलू’ (पार्षद), हरीश फुलिया, देव सोमानी, मनीष नाखवा, अश्विनी गजरा, सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज के सदस्यों ने सिंधु संस्कृति के संरक्षण, सिंधी भाषा के संवर्धन तथा समाज की एकता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।