Road Accident: तेज रफ्तार ट्रोले की टक्कर से युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

post 520 (1)

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय हेतेन्द्र, जो एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत था, किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि हेतेन्द्र ट्रोले के पिछले पहिये के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जंहा चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हेतेन्द्र की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों ने दोषी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार करने और आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

You may have missed