85 की उम्र में मशहूर प्रोड्यूसर ने की आत्महत्या, नदी में कूदकर दी जान!

1

85 की उम्र में मशहूर प्रोड्यूसर ने की आत्महत्या, नदी में कूदकर दी जान!

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर के राजन ने रविवार को रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड कर लिया. इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. के राजन ने चेन्नई के अडयार ब्रिज से कूदकर जान दी. हालांकि, मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है. उनके परिवार में उनका बेटा प्रभुकांत हैं. के राजन तमिल सिनेमा में कई भूमिकाओं में सक्रिय रहे. वो प्रोड्यूसर, राइटर, डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में पहचान रखते थे. उन्होंने साल 1983 में फिल्म ब्रह्माचारिगल से बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने डबल्स, अवल पावम और निनाईकोआथा नालिआई जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया. साल 1991 में उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया. उनकी पहली फिल्म नम्मा ओरू मारिअम्मा थी, जिसमें निजालघल रवी और सरतकुमार नजर आए थे. बाद में उन्होंने उनार्कीगल जैसी फिल्में भी डायरेक्ट कीं. इसके अलावा के राजन ने कई फिल्मों की कहानियां भी लिखीं, जिनमें थनगमाना थंगाची और उनर्चीगल शामिल हैं. एक्टर के तौर पर भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. वो माइकल राज, सोनथाकरण, वीट्टोडा, मापिलाई, पांबू सातई, अजीत कुमार की फिल्म थुनिवू और सेल्वाराघवन की बकासुरन में नजर आए थे.