युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू

2

युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू
श्रीगंगानगर। सदर थाना क्षेत्र के अरावली होम्स में शनिवार को एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान तमन्ना के रूप में हुई है। घटना के समय उसके माता-पिता और भाई काम पर गए थे। दोपहर में पिता राजेश कुमार खाना खाने के लिए घर लौटे। तब तमन्ना कमरे में पंखे से चुन्नी के फंदे पर लटकी मिली। ​परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से उतारकर राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल सत्यनारायण को सौंपी गई है।

मानसिक तनाव के चलते अधेड़ ने लगाया फंदा: सदर थाना इलाके के गांव 8-ए छोटी में एक 51 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक लीलूराम पिछले 2-3 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 2:10 बजे उन्होंने अपने मकान में लगी गाडर से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के पुत्र करण ने सदर थाने में उपस्थित होकर घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच हैड कांस्टेबल सत्यनारायण को सौंपी गई है।

You may have missed