राजस्थान के 27 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, पेड़ गिरने से जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे जाम

10

राजस्थान के 27 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, पेड़ गिरने से जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे जाम

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी है। रविवार को दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। कई पेड़ धराशायी हो गए। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियां तक उड़ गईं। दौसा जिले के मानपुर में करीब 1 घंटे तक अंधड़ के साथ तेज बारिश और ओले गिरे। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर मानपुर चौराहे के पास पेड़ टूटकर गिर गया। इसके कारण करीब 40 मिनट तक ट्रैफिक जाम रहा।

दौसा के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में भी ओले गिरे। जयपुर में हवामहल के सामने पेड़ गिर गया, जिसके कारण ट्रैफिक बाधित हो गया। जैसलमेर जिले में हीटवेव को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला गया है। मौसम के इस बदलाव से प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 19 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज, 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70KM की स्पीड तक तेज हवाएं चलने की आशंका है।

You may have missed