कार-स्कूटी की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, 2 लोग घायल

कार-स्कूटी की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, 2 लोग घायल
उदयपुर में कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मादड़ी ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए कार और स्कूटी दोनों नीचे गिर गए। इस हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार 2 लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शवों को मॉर्च्युरी शिफ्ट किया गया है। यह हादसा रविवार रात करीब 1:30 बजे प्रतापनगर चौराहा से मादड़ी ब्रिज के पास हुआ। थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इनोवा क्रिस्टा का और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और स्कूटी रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें अर्जुनसिंह (40) पुत्र सागर सिंह (निवासी देवास, मध्यप्रदेश, हाल हिरण मगरी सेक्टर-7) और सौरभ (30) निवासी भोपाल, मध्यप्रदेश शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं योगेश भाट (25) पुत्र कन्हैयालाल (निवासी मादड़ी प्रतापनगर) और शिवम (19) पुत्र लाला भाट (निवासी मादड़ी चौराहा प्रतापनगर) घायल हुए हैं।