चुनावी नतीजों का असर… शेयर बाजार में धुआंधार तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला

चुनावी नतीजों का असर… शेयर बाजार में धुआंधार तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
शेयर बाजार (Share Market) में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे (Election Results Day 2026) आने शुरू हो गए हैं और इनसे जुड़े हर अपडेट से सेंसेक्स-निफ्टी की चाल प्रभावित होती दिख रही है. पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में वोटों की गिनती शुरू होने के बाद जैसे-जैसे रुझान आते जा रहे हैं, शेयर मार्केट की चाल बदल रही है. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) ओपनिंग के साथ ही 800 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी करीब 250 अंक की तेजी लेकर कारोबार कर रहा है. शेयर मार्केट में तेजी के बीच सिर्फ लार्जकैप कंपनियों के शेयरों में ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी में भी बमबम नजर आया. बीएसई मिडकैप में Aurus Labs Share (4.60%), Fortis Share (3.80%), Colpal Share (3.40%), Godrej Properties Share (3.10%) और BHEL Share (2.60%) के साथ ट्रेड करते दिखे. स्मॉलकैप कैटेगरी में Asterdm Share (8.50%) और Lal Path Lab Share (7.99%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले ही विदेशों से सेंसेक्स निफ्टी के लिए अच्छे संकेत मिल रहे थे, ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था, तो वहीं Gift Nifty भी ग्रीन जोन में नजर आया.