कुएं में गिरा ढाई वर्ष का बेटा, पीछे से बचाने कूदी मां, दोनों की मौत

कुएं में गिरा ढाई वर्ष का बेटा, पीछे से बचाने कूदी मां, दोनों की मौत
हिण्डौनसिटी (करौली) । नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुरा में रविवार दोपहर घर के पिछवाड़े स्थित जमीन लेवल कुएं में एक ढाई वर्षीय बालक गिर गया। पास मौजूद उसकी मां बच्चों को बचाने के लिए कुए में कूद पड़ी। इससे डूबने से दोनों की मौत हो गई। पास के घरों से महिला को कूदते देख एक जने ने परिजनों को सूचित किया। ग्रामीणों की मदद मां-बेटे को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित का दिया। मृतक गांव जगदीश पुरा निवासी खुशबू जाटव (25) पत्नी सूरज व उसका पुत्र वंश है। मामले में मृतका का चाचा जटवाड़ा गांव निवासी भरतलाल उर्फ भरतू ने मर्ग प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार ससुर रामू व सासू के मजदूरी पर जाने के बाद दोपहर करीब एक बजे खुशबू अपने पुत्र वंश को लेकर घरेलू कार्य से घर के पीछे स्थित कुएं पर गई थी। इस दौरान निगाह चूकने पर बचाने बच्चा कुएं के पास पहुंच गया और गिर गया। यह देख वह भी कुएं में कूद गई।