Road Accident: कार और स्कूटी की भीषण भिडंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

post 49 (1)

Road Accident: उदयपुर, शहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे गिर गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का एमबी अस्पताल में उपचार जारी है।

थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित के अनुसार, यह हादसा मादड़ी ब्रिज पर रात करीब 1:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरा होने के कारण घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।

हादसे में मृत तीन लोगों में से दो की पहचान अर्जुनसिंह (देवास, मध्यप्रदेश, हाल हिरण मगरी सेक्टर-7) और सौरभ (भोपाल, मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। घायलों में योगेश भाट और शिवम भाट शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को निकाला। क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में रखवाया गया है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

You may have missed