Rajasthan: सरकारी स्कूलों में 23 जनवरी को ‘मेगा पीटीएम’, 3 लाख से ज्यादा बेटियों को मिलेगा खास तोहफा; पढ़े पूरी खबर

post 134

Rajasthan: सरकारी स्कूलों में 23 जनवरी को ‘मेगा पीटीएम’, 3 लाख से ज्यादा बेटियों को मिलेगा खास तोहफा; पढ़े पूरी खबर

जयपुर। प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में 23 जनवरी को राज्य स्तरीय मेगा पीटीएम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कक्षा 9वीं में अध्ययनरत पात्र छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित कर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्यभर में कुल 3 लाख 34 हजार 278 बालिकाओं को साइकिलों का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री करेंगे साइकिल वितरण:-

जयपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 500 छात्राओं को स्वयं साइकिलें सौंपेंगे। शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार साइकिल वितरण कार्यक्रम समारोह के अंतिम चरण में रखा गया है। इस दौरान सभी लाभार्थी छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में साइकिलों के साथ कतारबद्ध होंगी और उनकी फोटोग्राफी भी कराई जाएगी।

लुधियाना की कंपनी को आपूर्ति का जिम्मा:-

शिक्षा विभाग ने लुधियाना स्थित ‘कोहिनूर साइकिल प्राइवेट लिमिटेड’ को 3 लाख 34 हजार 278 साइकिलों की आपूर्ति का आदेश जारी किया है। साइकिलों की खेप प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचनी शुरू हो गई है। जहां साइकिलें उपलब्ध हो चुकी हैं, वहां तकनीकी समिति द्वारा निरीक्षण के बाद मेगा पीटीएम के दिन वितरण किया जाएगा। साथ ही, विभाग ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कम से कम 21 साइकिलें चालू अवस्था में पहले से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्रतीकात्मक वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

You may have missed