बीकानेर: 17 वर्षीय नाबालिग लापता, गांव जाने के लिए निकला था, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

post 135

बीकानेर: 17 वर्षीय नाबालिग लापता, गांव जाने के लिए निकला था, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

बीकानेर। जिले से एक 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में नाबालिग के परिजन द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परिजनों के अनुसार 12 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे नाबालिग श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है, वहीं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नाबालिग के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।