Rajasthan: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक 20,500 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप

बाड़मेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बाड़मेर में कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। एसीबी टीम ने राजस्व निरीक्षक नारायण राम को 20 हजार 500 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, नेखमबंदी से जुड़े कार्य की एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
यह कार्रवाई बाड़मेर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार अणखिया के नेतृत्व में की गई। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।